राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागी

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागी

राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेकर लौटे प्रतिभागी

विज्ञापन

लातेहार ़ दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव पांच और छह अक्तूबर को रांची के झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रातू में आयोजित किया गया था. इस कला उत्सव में लातेहार के प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागी कला उत्सव में भाग ले कर छह अक्तूबर को लातेहार लौट गये हैं. हालांकि, लातेहार जिला को एक भी पुरस्कार नहीं मिल पाया, लेकिन जिले के प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निणार्यक मंडली के सदस्यों को प्रभावित अवश्य किया. कला उत्सव के एकल गायन ( शास्त्रीय एकल) और एकल वादन में एसओइ, लातेहार की तियाशा टैगोर, संगीत गायन (लोक गीत) में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टीम, संगीत वादन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के अर्पित राज, संगीत वादन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बालूमाथ की पूजा कुमारी, शास्त्रीय नृत्य एकल में एसओइ, लातेहार की मंशा कुमारी, सामूहिक लोकनृत्य में पीएम श्री केजीबीवी चंदवा, नाटक में केजीबीवी बालूमाथ, दृश्य कला (मूर्ति कला) में सुलमनी कुमारी, पीएम श्री केजीबीवी मनिका व पारंपरिक कहानी वाचन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार के प्रतिभागियों ने भाग लिया. लातेहार से सामूहिक वादन एवं गायन में निशि रानी, माही अग्रवाल, प्राची व अनिशा आदि भी शामिल थे. लातेहार जिले की टीम के साथ शिक्षक आनंद प्रकाश (एसओइ, लातेहार), सरोज पुष्पा अंशकालिक शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चदंवा और पूनम कुमारी अंशकालिक शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालूमाथ रांची गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola