ePaper

धरती पर माता-पिता ही भगवान, उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा : सांसद

Updated at : 12 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
धरती पर माता-पिता ही भगवान, उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा : सांसद

धरती पर माता-पिता ही भगवान, उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा : सांसद

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के सिकनी गांव में स्व लाल सूरज नाथ शाहदेव की आठवीं व उनकी पत्नी स्व. पतिराज देवी की पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व स्व लाल सूरज नाथ शाहदेव के पुत्र लाल रणविजय नाथ शाहदेव, लाल मनोज नाथ शाहदेव (पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष) व लाल रंजन नाथ शाहदेव (सिकनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष) कर रहे थे. इस दौरान सैकड़ों गरीब व असहायों के बीच कंबल व अन्न दान दिया गया. कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जिप सदस्य सरोज देवी, पंकज सिंह, राजधानी यादव, रामप्रवेश यादव, अमरजीत सिंह, अमलेश सिंह, मोहर यादव समेत काफी संख्या में अतिथि पहुंचे थे. सब ने सासंग, चेटर, बारी, बनहरदी, सेरक समेत अन्य गांव-टोले से आये करीब दो हजार गरीब, असहाय, वृद्धजनों के बीच कंबल बांटे. सम्मान पूर्वक भोजन भी कराया. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि माता-पिता ही धरती पर साक्षात भगवान के रूप हैं. धरती पर उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है. जो संतान अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उन्हें सभी तीर्थ का फल मिलता है. स्व लाल सूरज नाथ शाहदेव की सादगी व परोपकार की भावना ने गांव में अलग छवि बनायी थी. विधायक श्री राम ने कहा कि स्व शाहदेव समाजसेवा व मानवीय संवेदना के प्रतीक थे. उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है. शाहदेव परिवार द्वारा हर वर्ष पुण्यतिथि पर गरीब व जरूरतमंदों की सेवा किया जाना अनुकरणीय है. इस दौरान लाल अमर नाथ शाहदेव, अमरजीत सिंह, फुलजेंसिया टोप्पो, विनोद कुमार गुड्डू, पिछड़ा आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव, मोहर यादव, उमेश यादव, रवि कुमार डे, रामदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने भी स्व शाहदेव के जीवन व समर्पण का उल्लेख किया. संचालन मोहन पांडेय कर रहे थे. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola