पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित राजहार में अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ.
लातेहार. जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित राजहार में अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ, जो बाईपास चौक तक पहुंची. इसके बाद थाना चौक से मुख्य पथ होकर काली मंदिर मोड़ पहुंची. इसके बाद कलशयात्रा मानस पथ होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलशों में जल भरे गये. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. वैदिक मंत्रोचारण त्रिभुवन पांडेय ने कराया. मुख्य यजमान के रूप में कृष्णा पासवान और पत्नी रीना देवी मौजूद थीं. मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि कलश की स्थापना कर अनुष्ठान शुरू हुआ. आठ मार्च को वेदी पूजन किया जायेगा. नौ मार्च को भंडारा और महाप्रसाद का वितरण होगा. मौके पर गोविंद प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, गजेंद्र प्रसाद, मुरारी प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, संतोष पासवान, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, राहुल आरपीडी, पवन प्रसाद व चिंटू समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




