मनिका में 10000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार, पलामू एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
घूसखोरी पंचायत सेवक को पकड़कर ले जाती एसीबी की टीम
मनिका प्रखंड में पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुरुवार को मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में की गई.
प्रतिनिधि, लातेहार
लातेहार जिले के मनिका प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुरुवार को मनिका प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में की गई. जानकारी के अनुसार, मनिका प्रखंड की रांकीकला पंचायत निवासी प्रतिमा देवी के देवी स्थान के पास 15वें वित्त आयोग योजना के तहत 80 हजार रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण योजना स्वीकृत हुई थी. लाभुक ने निर्माण कार्य पूरा करने के बाद भुगतान के लिए वाउचर और सामग्री का मास्टर रोल पंचायत कार्यालय में जमा किया था.
ये भी पढ़ें: JPSC Scam पर CM हेमंत बोले- 'जांच की आंच मेरे घर तक आए तो भी न हिचकें अफसर', आज होगी छात्रों से सरकार की वार्ता
निर्माण की राशि जारी करने लिए मांगा घूस
आरोप है कि योजना की राशि जारी करने के एवज में पंचायत सेवक नागेश्वर रजक ने प्रतिमा देवी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. लाभुक रिश्वत देने को तैयार नहीं हुईं और इसकी लिखित शिकायत पलामू एसीबी से की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को मामले का सत्यापन किया. जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया. गुरुवार को जैसे ही प्रतिमा देवी ने पंचायत सेवक को 10 हजार रुपये दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: धनबाद में चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी पंचायत सेवक को अपने साथ पलामू ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





