बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार ़ राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन जिले में संपन्न हुआ. इस परीक्षा के लिए जिले में नवसाक्षरों का लक्ष्य 22 हजार निर्धारित किया गया था. इसमें से लगभग 16 हजार नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में कुल 491 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था. वहीं, प्रत्येक प्रखंड में भी प्रखंड संसाधन केंद्र में कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की गयी. जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नवसाक्षरों को प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके नवसाक्षरों के बीच राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया. रविवार को जिला शिक्षा अधीक्षक श्री साहू द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय डुड़गी, राजकीय मध्य विद्यालय करकट सहित अन्य विद्यालयों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप प्रजापति, एसआरजी निलेश कुमार, रोहित कुमार, पवन यादव, विश्वभर बाबू, अनुप कुमार, प्रिया रानी समेत अन्य कर्मियों का सहयोग रहा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola