नववर्ष पर अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों ने दी जिला वासियों को शुभकामना

Updated:
विज्ञापन
नववर्ष पर अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों ने दी जिला वासियों को शुभकामना

नववर्ष पर अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों ने दी जिला वासियों को शुभकामना

विज्ञापन

लातेहार ़ नववर्ष का आगमन हो चुका है. जिले भर में हर जगह उल्लास और उत्साह है. ऐसे में जिले के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में भी नये साल को लेकर उमंग है. सभी ने लोगों को नये साल की शुभकामना दी है. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपने-अपने तरीके से लोगों को नये साल की बधाई दी है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के लोगों को नये साल की बधाई देते हुए कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन उनकी सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है. नया साल सभी के लिए नया आयाम लेकर आये यही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस के जवान तैनात हैं. जिला मुख्यालय में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि वह क्षेत्र में रह कर जनता के साथ नये साल की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि नया साल लातेहार विस क्षेत्र के लोगों के लिए नया अवसर लेकर आयेगा यही उम्मीद है. उन्होंने कहा कि नया साल सभी के लिए नया सवेरा लेकर आयेगा. इसी लक्ष्य को लेकर काम किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि कार्यालय में काम करते हुए लातेहार में ही नया साल मनायेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले साल में जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नये साल को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि वह घर में रहकर परिवार के लोगों के बीच नया साल मनायेंगे. उन्होंने जिला के लोगों को नये साल की शुभकामना दी और विकास में सहयोग करने की बात कही है. उन्होंने सभी को नये साल की बधाई देते हुए स्वस्थ्य रहने की कामना की. अपर समाहर्ता रामा रविदास ने जिले के लोगों को नये साल की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से नया साल मनायें. जिससे किसी प्रकार की काेई परेशानी किसी को नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola