प्रखंड प्रशासन की पहल पर करीब तीन माह बाद परिजनों से मिली विक्षिप्त दिलवंती

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्रशासन की पहल पर करीब तीन माह बाद परिजनों से मिली विक्षिप्त दिलवंती

प्रखंड प्रशासन की पहल पर करीब तीन माह बाद परिजनों से मिली विक्षिप्त दिलवंती

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत गुरीटांड़ गांव से करीब तीन माह पूर्व लापता दिलवंती देवी पति बुधन मुंडा परिजनों के साथ रविवार को सकुशल घर आ गयी. बताते चलें कि दिलवंती देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त है. तीन माह पूर्व वह अचानक घर से लापता हो गयी थी. भटकते हुए वह गुजरात के सूरत चली गयी थी. सूरत स्थित हेल्प ड्राइव फाउंडेशन ने उसे 69 दिनों तक मां आस्था सामाजिक सेवा संस्थान, अलथन में अपने संरक्षण में रखा. फाउंडेशन के संचालक तरुण मिश्रा व उनके सहयोगी निक्की ने उसकी काफी देखभाल की. उनलोगों ने एक वीडियो क्लीप बनाकर सोशल मीडिया में जारी किया था. 18 सितंबर को उक्त वीडियो को देखकर उसके चंदवा स्थित गुरीटांड़ के होने की पहचान हुई. इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी कर जिला प्रशासन को उसके वापसी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था. इसके बाद प्रखंड प्रशासन की पहल पर परिजनों का ट्रेन का टिकट बनाया गया. इसके बाद महिला की घर वापसी संभव हो पायी. घर पहुंचते ही बेटी लक्ष्मी मां को देख फूट-फूटकर रो पड़ी. महिला के घर वापसी में विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज ने भी भूमिका निभायी. महिला के आने के बाद रविराज, सौरभ कुमार बिट्टू, धर्मेंद्र भारती, अक्षय यादव, आकाश कुमार, अनु साहू ने उसके घर जाकर वृद्धा से मुलाकात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola