ePaper

पीएम श्री विद्यालय खोले जाने को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

Updated at : 23 Apr 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय खोले जाने को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

प्रखंड मुख्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर अस्थायी संचालन को लेकर तैयार किये गये एटीपी स्कूल परिसर का बुधवार को केंद्रीय विद्यालय आयुक्त डीपी पटेल ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

तसवीर-23 लेट-14 निरीक्षण करते अधिकारी बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर अस्थायी संचालन को लेकर तैयार किये गये एटीपी स्कूल परिसर का बुधवार को केंद्रीय विद्यालय आयुक्त डीपी पटेल ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला और प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह व जिला परिषद संतोषी शेखर मौजूद थीं. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के लिए तैयार किये गये कमरों, शौचालय, फायर सेफ्टी ऑफिस समेत सभी बिन्दुओ की जांच करते हुए आयुक्त ने संतुष्टि जाहिर की. आयुक्त ने बताया कि प्रखंड के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हर हाल में इस वर्ष शुरू किया जाना हैं और इसे लेकर पीएमओ ऑफिस खुद गंभीर हैं इसकी लगातार समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अस्थाई एटीपी भवन सभी अहर्ता को पूरा कर रहा है जिसकी जांच रिपोर्ट दिल्ली भेजे जाने के साथ वहां से स्वीकृति प्राप्त होते ही एक माह में विद्यालय शुरू कर दिया जायेगा. जिसमें इस सत्र का ऑफ लाइन नामांकन होगा. आयुक्त केंद्रीय विद्यालय ने भवन बनाने को लेकर चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण किया. नोडल ऑफिसर सह सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता श्री शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलवाने को लेकर रेलवे पूरी तरह से गंभीर है और लगातार युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए अस्थायी भवन को दुरुस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रिया को पूर्ण होते ही एक से दो माह में विधालय शुरू हो जायेगा. जिला परिषद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने को लेकर लंबे समय से स्थानीय अभिभावक इंतजार में बैठे हैं. जहां आयुक्त के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण कार्यक्रम काफी सकारात्मक रहा जिससे उम्मीद है एक दो महीने में विधालय शुरू हो जायेगा. केंद्रीय विद्यालय के खुल जाने से यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा. मौके पर एईएन मनोहर लाल, वरीय अनुभाग अभियंता आसिफ इकबाल व निश्चिल मिंज समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola