समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य : पीडीजे

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य : पीडीजे

विज्ञापन

लातेहार ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का एक मात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. पीडीजे श्री सिंह अपने कार्यालय वेश्म में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे. उन्होने कहा कि आगामी 17 और 18 जनवरी को लातेहार में पोक्सो एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी. कहा कि लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना आवश्यक है, तभी वे अपना हक और अधिकार ले पायेगें. पीड़ितों को न्याय दिलाना ही डीएलएसए का मुख्य उद्देश्य है. श्री सिंह ने कहा कि संयमित और नि:स्वार्थ रह कर ही समाज में परिवर्तन लाया जाया जा सकता है. उन्होंने लोगों को राग, द्वेष और स्वार्थ से उपर उठ कर एक स्वस्थ्य व सुंदर समाज का निर्माण करने में अपना योगदान देने की अपील की. ज्ञात हो कि पीडीजे शेषनाथ सिंह ने शुक्रवार को ही लातेहार में अपना योगदान दिया है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, व्यवहार न्यायालय लातेहार के निबंधक उत्कर्ष जैन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola