ePaper

ग्रामीणों में वन और वन्य प्राणी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का उद्देश्य : मंगल उरांव

Updated at : 05 Oct 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों में वन और वन्य प्राणी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का उद्देश्य : मंगल उरांव

ग्रामीणों में वन और वन्य प्राणी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का उद्देश्य : मंगल उरांव

विज्ञापन

गारू़ पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत बफर एरिया के गारू वन क्षेत्र में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम में पारंपरिक खेलकूद, क्विज, पेंटिंग, निबंध, भाषण और फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल किये गये हैं, जिससे पूरे प्रखंड में उत्सवपूर्ण माहौल देखा गया. प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि दुर्गा सप्तशी पाठ और भजन-कीर्तन में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहीं हैं. वन विभाग द्वारा गठित कमेटी ने जंगल के बीच तीन अलग-अलग पंडाल का निर्माण कर सभी प्रतिमाओं का विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करायी. शंख, ढोल, मांदर और नगाड़े से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे ग्रामीणों की उत्सुकता और बढ़ गयी. इस संबंध में समिति के सक्रिय सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से ग्रामीणों में वन और वन्य प्राणी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि सभी जीव-जंतु हमारे आराध्य देवताओं से जुड़े हैं और उनका संरक्षण आवश्यक है. ग्रामीण चंद्रकिशोर सिंह, बैगा सूर्यदेव सिंह, नारायण सिंह और अन्य ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति और वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया. पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति हमारे लिए पूजनीय है और पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. कार्यक्रम ने ग्रामीणों में पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola