ओडिशा एलॉय स्टील प्रबंधन पर समझौतों की अनदेखी का आरोप, मैनपावर कर्मियों व रैयतों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंदवा के ओएएसपीएल प्रबंधन पर विस्थापितों ने समझौतों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रबंधन को पत्र सौंपकर मांगों को पूरा करने और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
लातेहार: लातेहार के चंदवा प्रखंड के बाना-चकला गांव स्थित ओडिशा एलॉय स्टील प्रालि प्रबंधन के खिलाफ मैनपावर कर्मियों व विस्थापित-प्रभावित रैयतों ने नाराजगी जतायी है. कंपनी के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर प्रबंधन के पदाधिकारियों पर झूठा आश्वासन तथा पूर्व में बनी सहमति व समझौतों के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है.
पत्र में कहा गया है कि कॉरपोरेट पावर लिमिटेड द्वारा प्लांट अधिग्रहण के बाद से विस्थापित व प्रभावित रैयतों के बीच खींचतान चल रही है. लिखित व मौखिक समझौतों की अनदेखी की जा रही है. मैनपावर कर्मी कंपनी के साथ हमेशा सहयोगात्मक पहल करते रहे हैं, पर कंपनी के पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ छलपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं.
मैनपावर कर्मियों व विस्थापित-प्रभावित रैयतों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांग व पूर्व में तय समझौतों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे अपने हक और अधिकार के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे. पत्र के माध्यम से महाप्रबंधक को मामले में हस्तक्षेप करते हुए मांगों पर सकारात्मक विचार करने व पूर्व में तय समझौतों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









