ePaper

पूजा में अफवाहों से बचने की जरूरत : एसडीपीओ

Updated at : 19 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा में अफवाहों से बचने की जरूरत : एसडीपीओ

थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बेतर ओपी में शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

चंदवा. दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बेतर ओपी में शांति समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अरविंद कुमार ने की. संचालन ओपी प्रभारी किशोर मुंडा कर रहे थे. बैठक में एसडीपीओ ने दुर्गा पूजा के निमित दिशा-निर्देशों की जानकारी स्थानीय पूजा समिति व आम लोगों को दी. दुर्गा पूजा के दौरान आहूत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की. स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान अफवाह नहीं फैलाये. कोई भी जानकारी मिले तो पहले पुलिस को जानकारी दे. प्रशासन के साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता इसमें महत्वपूर्ण है. सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक संदेश व धार्मिक भावना को आहत करने वाले मैसेज को साझा करने से बचने की बात कही. ओपी प्रभारी किशोर मुंडा ने कहा कि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना सबसे पहले प्रशासन को दे. बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन बनाये रखने को लेकर सहयोग का भरोसा दिया. बैठक में राजस्व कर्मचारी प्रेम एक्का, झामुमो नेता साजिद खान, राजकिशोर महली, मुखिया प्रतिनिधि संतोष उरांव, उप मुखिया परमेश्वर यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola