जिला व्यवहार न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिला व्यवहार न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. शिविर का ऑनलाइन उदघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में जिला के न्यायिक पदधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं वादकारियों को बढ़-चढ़कर लोक अदालत में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में वादों के निष्पादन से समय और पैसा दोनों की बचत होती है. उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से झारखंड में लोक अदालत के माध्यम से वादों का निष्पादन संख्या बेहतर है. उन्होंने न्यायिक पदाधिकरियों, जिला प्रशासन एवं न्यायालय कर्मचारियों को लोक अदालत में सक्रिय भागीदारी की सराहना की. राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लीटिगेशन एवं लंबित मामलों में 14,100 वादों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा 5.87 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की ओर से 16 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत: राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला स्तर पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार किया गया. वहीं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. निबंध प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल बरवाडीह की लक्ष्मी कुमारी को पहला, आरके प्लस टू हाई स्कूल चंदवा के आर्यन गौरव को दूसरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल बरवाडीह की अंशु कुमारी को तीसरा पुरस्कार दिया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका स्कूल बरवाडीह की संध्या कुमारी प्रथम, कस्तूरबा बालिका स्कूल बरवाडीह की रूपाली कुमारी द्वितीय व आरके प्लस टू हाई स्कूल चंदवा की पिंकी कुमारी तृतीय रही. मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सब-जज तृतीय सह न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल व बार एसोसिएशन के इंचार्ज पंकज कुमार समेत काफी संख्या में वादकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola