विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या मामले का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या मामले का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
गारू ़ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव की पत्नी रिंकी देवी (43) की हत्या पिछले दिनों कर दी गयी थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है. महुआडांड़ एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया था. टीम को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि गांव के ही लक्ष्मण यादव इस हत्याकांड में संलिप्त है. छापामारी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया है कि उसने उस महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी. गत 26 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे रिंकी देवी दातुन तोड़ने के लिए पास के जंगल गयी थी. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई पता नहीं चला. 27 सितंबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया. शव झाड़ी में होने के कारण आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था. इसके बाद ड्रोन कैमरे की मदद से गांव के समीप एक छोटे सखुआ पेड़ के नीचे मृतका का शव बरामद किया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा बारेसांढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, महुआडांड़ महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, गारू थाना प्रभारी पारसमणि समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




