ग्लीटर त्रिवेणी स्कूल में मॉक ड्रिल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ग्लीटर त्रिवेणी स्कूल में मॉक ड्रिल

स्थानीय ग्लीटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को मॉक ड्रिल कर बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाये गये.

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय ग्लीटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को मॉक ड्रिल कर बच्चों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाये गये. नागरिकों की सुरक्षा कैसे करें, इसकी जानकारी की गयी. विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु सिंह ने बताया कि स्कूलों में मॉक ड्रिल का आयोजन करना सुरक्षात्मक कदम है. स्कूल आनेवाले बच्चों को भी मालूम होना चाहिए कि इमरजेंसी हॉर्न की आवाज कैसी होती है. इस समय हमें क्या करना चाहिए. भविष्य में यदि कोई खतरा आता है, तो जरूरी नहीं की बच्चे घर पर ही रहें. वह कहीं भी हो सकते हैं. ऐसे में अपने और आसपास के लोगों का बचाव कैसे करना है, इसकी जानकारी जरूरी है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शशिकांत मिश्रा, रौशन पाठक, हिना फरहीन समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola