मॉडल डिग्री महिला कॉलेज में कुव्यवस्था, तीन घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

Updated at : 19 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडल डिग्री महिला कॉलेज में कुव्यवस्था, तीन घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

मॉडल डिग्री महिला कॉलेज में कुव्यवस्था, तीन घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन

लातेहार ़ बिशुनपुर स्थित मॉडल डिग्री महिला कॉलेज में गुरुवार को बीए सेमेस्टर-1 ””””इंट्रोडक्शन टू जेंडर इक्वालिटी”””” की परीक्षा में भारी कुव्यवस्था दिखी. सुबह 10 बजे निर्धारित परीक्षा लगभग तीन घंटे देर से शुरू हुई. छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्र पहुंचे और एडमिट कार्ड जांच के बाद कक्षा में प्रवेश भी पा लिया, लेकिन प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट नहीं मिलने से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा. दोपहर करीब एक बजे पेपर उपलब्ध होने के बाद ही परीक्षा शुरू हो सकी. अंधेरे और प्यास से जूझे विद्यार्थी : परीक्षार्थी अजीत कुमार, रवि कुमार ठाकुर, शोहील अंसारी, ऋषभ कुमार, बबीता कुमारी व अंजली कुमारी ने कॉलेज प्रबंधन पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है. परीक्षा हॉल में बिजली की व्यवस्था नहीं थी, जिससे विद्यार्थियों को अंधेरे में पेपर लिखना पड़ा. यही नहीं, पीने के पानी का इंतजाम भी दोपहर एक बजे के करीब हुआ. विद्यार्थियों ने बताया कि वे करीब आधे घंटे तक बिना पेपर के ही बेंच पर बैठे रहे, जिससे उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव झेलना पड़ा. प्राचार्य ने दी सफाई : कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुरेश साहू ने बताया कि ओएमआर शीट की आपूर्ति में तकनीकी समस्या के कारण विलंब हुआ. कंट्रोलर से शीट मिलने के बाद ही परीक्षा संपन्न करायी गयी. प्राचार्य ने अन्य असुविधाओं पर सफाई देते हुए कहा कि हाल ही में कॉलेज परिसर से डीजी की बैटरी और सबमर्सिबल मोटर चोरी हो गयी है, जिसका सीधा असर बिजली और पानी की व्यवस्था पर पड़ा है. जिससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola