जल जमाव व जर्जर पथ को लेकर सौंपा ज्ञापन

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
जल जमाव व जर्जर पथ को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क में जल जमाव को लेकर झारखंड विकास समिति के लोगों ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व बीडीओ चंदन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क में जल जमाव को लेकर झारखंड विकास समिति के लोगों ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व बीडीओ चंदन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड मुख्यालय के कई सड़कों की हालत जर्जर है. इन सड़कों में रोजाना कई लोग आवागमन करते है. गायत्री मंदिर के समीप एनएच से गायत्री मोहल्ला जानेवाले पथ में जल जमाव के कारण सड़क बंद हो गया है. लोगों को बहुत कठिनाई हो रही है. वहीं सरोजनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. इससे आवागमन प्रभावित हो गया है. किसी प्रकार बाइक सवार आ-जा रहे हैं. हजारों लोग प्रभावित है. देवी मंडप रोड की स्थिति भी काफी जर्जर हो चुकी है. इस पथ पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है. समिति के लोगों ने अधिकारीद्वय से इन समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने की मांग की है. मौके पर रवि डे, सतेंद्र प्रसाद यादव, नीलम देवी, विजय कुमार, अंकित तिवारी, इंद्रजीत शाह बंटी, रामवृक्ष प्रजापति, शंकर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

वज्रपात की चपेट में आने से दो बकरी मरी

हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित हेरहंज गांव में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो पशु की मौत हो गयी. पशु मालिक संतोष यादव पिता ननकू यादव ने बताया कि शाम में हल्की बारिश हो रही थी. अचानक घर पर वज्रपात हुआ. घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. संतोष ने बताया कि इस घटना में उसकी दो बकरी चपेट में आ गयी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं थे. पशुधन की हानि के साथ घर की मरम्मत का बोझ किसान परिवार पर आ गया है. परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola