ePaper

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated at : 23 Apr 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई लातेहार के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार एवं सचिव दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड में ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तसवीर-23 लेट-13 ज्ञापन सौंपते शिक्षक लातेहार. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई लातेहार के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार एवं सचिव दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड में ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजाता कुमारी उपस्थित थीं. जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार चंद्र व विकास कुमार शर्मा समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने पानी टंकी से रैली के रूप में प्रखंड कार्यालय तक मार्च करते हुए हमारी मांगें पूरी करो का नारा लगाया. इसके बाद मुख्य सचिव झारखंड सरकार के नाम अपनी मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें शामिल हैं. जिसमें राज्य भर के प्राथमिक से लेकर माधमिक एवं उच्य माध्यमिक के शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देना, कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति 62 वर्ष करना एवं केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य सरकार के कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता लागू करना है, शामिल है. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य भर के कर्मचारी सभी प्रखंडों में अपनी मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली का आयोजन कर रहे हैं. आगामी चरण में कर्मचारी जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे अगर हमारी मांग सरकार नहीं सुनती है तो राज्य भर के कर्मचारी राज्यव्यापी आंदोलन को विवश होंगे. मौके पर धीरज कुमार, गोविंद सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुदामा सिंह, रामधनी यादव, संजय प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, सत्येंद्र कुमार, रामनवमी राम, घनश्याम नाथ गुप्ता, गोविंद सर, जितेंद्र प्रसाद, अरविंद रोशन व गिरधा प्रेमराज शुक्ला समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola