आदि कर्मयोगी योजना को लेकर पैदल मार्च निकाला

Updated:
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी योजना को लेकर पैदल मार्च निकाला

आदि कर्मयोगी योजना को लेकर पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड के दीपाटोली गांव में सोमवार को आदि कर्मयोगी योजना को लेकर पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अब तक जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, वे जल्द से जल्द इसे बनवा लें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके. मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी गयी कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे रोड निर्माण, नाली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीदी बाड़ी योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का चयन कर गांव में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. मौके पर ग्रामीणों ने भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर जागरूकता अभियान की सराहना की. आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव-गांव में विकास की गति तेज होगी और लोग सरकारी सुविधाओं से जुड़ पायेंगे. मौके पर पंचायत सेवक रंजीत कुमार, रोजगार सेवक संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए 20 दिन का समय देते हुए नोटिस जारी

लातेहार. नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के शहीद चौक स्थित साहू सीजनली पूजा भंडार, मां दुर्गा मोबाइल, शिवम अग्रवाल पूजा स्टोर के दुकान की जांच के दौरान ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए 20 दिन का समय देते हुए सभी को नोटिस निर्गत किया गया है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाने की स्थिति में संबंधित दुकान को सील करते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola