ePaper

Manika Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के रामचंद्र सिंह आगे, बीजेपी के हरिकृष्ण सिंह छूटे पीछे

Updated at : 23 Nov 2024 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Manika Vidhan Sabha Result 2024

Manika Vidhan Sabha Result 2024

Manika Chunav Result 2024: झारखंड की मनिका विधानसभा सीट पर कांग्रेस की साख इस बार बचेगी या फिर से भाजपा को यहां जीत मिलेगी. थोड़ी देर में आएगा फैसला.

विज्ञापन

Manika Assembly Election Result 2024: लातेहार जिला की मनिका विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अपनी साख बचा पाएगी या भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर वापसी करेगी. थोड़ी देर बाद आपको पता चल जाएगा, क्योंकि मतगणना शुरू होने में महज कुछ देर बाकी है.

रामचंद्र सिंह को हराने वाले हरिकृष्ण सिंह को भाजपा ने उतारा

कांग्रेस ने रामचंद्र सिंह को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि भाजपा ने वर्ष 2014 में जीत दर्ज करने वाले हरिकृष्ण सिंह को टिकट दिया था. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बलवंत सिंह को टिकट दिया था.

मनिका विधानसभा सीट पर पुरुष से अधिक महिलाओं ने किया वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मनिका विधानसभा सीट पर मतदान कराए गए थे. 73-मनिका विधानसभा सीट पर मतदान के लिए कुल 2,60,816 वोटर पंजीकृत थे. इसमें 1,30,127 पुरुष और 1,30,689 महिला मतदाता थे. इनमें से 1,74,197 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

मनिका विधानसभा सीट पर 66.79 प्रतिशत हुआ था मतदान

मनिका विधानसभा सीट पर मतदान करने वालों में पुरुषों से आगे महिलाएं रहीं. यहां 82,483 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले, तो 91,714 महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस तरह मनिका विधानसभा सीट पर 66.79 फीसदी मतदान हुआ.

2024 में हरिकृष्ण सिंह ने राजद के रामचंद्र को किया था पराजित

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार हरिकृष्ण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया, जिन्होंने वर्ष 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. तब रामचंद्र सिंह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

मनिका विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नामपार्टियों के नाम
रामचंद्र सिंहकांग्रेस
हरिकृष्ण सिंहभारतीय जता पार्टी
अतुल कुमार सिंहहम (यूनाइटेड)
बलवंत सिंहजेएलकेएम
रघुपाल सिंहसमाजवादी पार्टी
प्रभुदास मिंजनिर्दलीय
बिजय सिंहनिर्दलीय
मुनेश्वर उरांवनिर्दलीय
राकेश कुमार सिंहनिर्दलीय
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola