Latehar News: 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहे बालूमाथ के पंचायत सेवक को एसीबी पलामू ने किया गिरफ्तार

पंचायत सेवक अर्जुन राम को एसीबी पलामू ने किया गिरफ्तार. फोटो : प्रभात खबर
Latehar News: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के एक पंचायत सेवक को पलामू एसीबी की टीम ने 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
Latehar News| लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू प्रमंडलीय टीम ने लातेहार जिले के बालुमाथ प्रखंड के एक पंचायत सेवक को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. उसका नाम अर्जुन राम है.
भुगतान के एवज में अर्जुन राम ने मांगी थी 5 हजार रुपए की रिश्वत
एसीबी की टीम ने अर्जुन राम को भुगतान कराने के एवज में 5 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी की पलामू टीम ने यह जानकारी दी है. टीम की ओर से बताया गया है कि आवेदक ने पंचायत सेवक अर्जुन राम पर एक योजना के भुगतान के बदले में रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया.
योजना संख्या 57975265 के भुगतान में रिश्वत की हुई थी मांग
योजना के लाभुक ने कहा सेरेगढ़ा पंचायत की योजना संख्या 57975265 के भुगतान के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. आवेदक को इस योजना संख्या के तहत ईंट सोंलिंग का कार्य आवंटित किया गया था. कार्य पूर्ण होने के बाद उसने पंचायत सेवक को भुगतान कराने के लिए कहा था. इसके एवज में पंचायत सेवक ने घूस की मांग की थी.
पंचायत सेवक अर्जुन राम को गिरफ्तार करने के लिए बिछाया ट्रैप
पंचायत सचिव ने बिना रिश्वत जब भुगतान की व्यवस्था नहीं की, तो लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी की पलामू टीम से की. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शिकायत की जांच की. जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसीबी ने एक ट्रैप बिछाया और पंचायत सेवक अर्जुन राम को 5 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
एससीबी के पलामू थाना में अर्जुन राम को खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
इस संबंध में एसीबी के पलामू थाना में कांड संख्या 05/2024 भादवि की धारा 7(ए) पीसी (अमेंडमेंट) एक्ट 2018 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. उसे गिरफ्तार कर पलामू लाया गया है. उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें
पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा
चतरा और पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 सरकारी बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
एसीबी ने घूस ले रहे पंचायत सेवक, चौकीदार व राजस्व कर्मचारी को दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




