जेल से छूटे अपराधियों पर रखें नजर: एसपी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जेल से छूटे अपराधियों पर रखें नजर: एसपी

एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अनुसंधान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. एसपी ने जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने की बात कही, ताकि वे पुन: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हो. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी बल दिया. बैठक में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, गश्ती को नियमित करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने की बातें कही गयी. मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएसपी विनोद रवानी, डीएसपी भरत राम, प्रशिक्षु आइपीएस प्रदीप कुमार साहू समेत थाना प्रभारी और पिकेट प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola