बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखें

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखें

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखें

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखना अनिवार्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि माता-पिता बच्चों के पहले आदर्श और रियल हीरो होते हैं. वे न केवल नैतिक मूल्य सिखाते हैं, बल्कि सुरक्षित व प्रेमपूर्ण वातावरण देकर चरित्र निर्माण में भी मदद करते हैं. प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, लेकिन घर पर गृहकार्य में मदद करने से बच्चों का अभिभावकों के साथ जुड़ाव बढ़ता है. वहीं, कक्षा पांच के वर्ग शिक्षक अगस्त राज ने परीक्षा परिणाम साझा करते हुए कम अंक लाने वाले बच्चों के अभिभावकों को विशेष परामर्श दिया. उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे एकाग्रता की कमी के कारण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते. उन्होंने बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखने की सलाह देते हुए कहा कि इनके अत्यधिक उपयोग से बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है. अभिभावकों से बच्चों की भावनाओं को समझने और उनके साथ समय बिताने की अपील की गयी. मौके पर संतोष जायसवाल, आशीष कुमार, संतोष प्रजापति समेत काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola