बालिका अंडर-17 में कस्तूरबा विजेता, ख्रीस्त राजा की टीम बनी उप विजेता

Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Jul 2025 9:22 PM

विज्ञापन

खेलो झारखंड के तहत सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 को लेकर प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय स्थित खेल मैदान में हुआ.

विज्ञापन

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता फोटो : 4 चांद 4 : टूर्नामेंट का उदघाटन करते अतिथिगण. प्रतिनिधि चंदवा. खेलो झारखंड के तहत सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 को लेकर प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय स्थित खेल मैदान में हुआ. उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि आर्दश रविराज, डीडीओ केदार महतो, बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट की शुरुआत की. उदघाटन मैच अंडर-15 बालिका वर्ग में ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय बनाम गर्ल्स हाई स्कूल के बीच खेला गया. इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क मैच की शुरूआत करायी. उप प्रमुख श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों से टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना का परिचय देने की बात कही. कहा कि फुटबॉल हमेशा एकजुट रहना सीखता है. सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. प्रतिनिधि रविराज ने कहा कि सरकार की यह अच्छी पहल है. ऐसी प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते है. बालिका अंडर-17 वर्ग में कस्तूरबा गांधी आउवि विजेता बना. वहीं ख्रीस्त राजा उवि की टीम उप विजेता रही. बालक अंडर-17 में प्लस टू उवि विजेता बना. वहीं उउवि रूद की टीम उप विजेता बनी. बालक अंडर-15 वर्ग में ख्रीस्त राजा उवि विजेता तथा उउवि हुटाप उप विजेता बना. सभी विजयी टीम अब जिला स्तर पर टूर्नामेंट खेलेगी. यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाली टीम प्रमंडल स्तर के बाद राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. मौके पर बीपीओ सुबोध कुमार चंदेल, पारा शिक्षक बेलाल अहमद, शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, शैलेश कुमार, शक्ति कुमार सिंह, शबनम कुजूर, मंटू कुमार, प्रियंका कुमारी, कुलदीप लकड़ा, ख्रीस्त राजा उवि के प्राचार्य सेलेस्टिन डुंगडुंग, स्टीफन मिंज, उदय चरण भारती समेत अन्य शिक्षक व खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola