अकीदत के साथ पढ़ी गयी जुमे की नमाज

Updated at : 07 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
अकीदत के साथ पढ़ी गयी जुमे की नमाज

रमजान के पहले जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गयी. प्रखंड मुख्यालय सहित इटके, शिबला, साल्वे, नावाडीह, बठेठ, फुलसू, रत्नादाग के अलावा अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

बारियातू. रमजान के पहले जुम्मे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गयी. प्रखंड मुख्यालय सहित इटके, शिबला, साल्वे, नावाडीह, बठेठ, फुलसू, रत्नादाग के अलावा अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गयी. नमाज अदा कर लोगों ने देश की तरक्की, अमन-शांति की दुआ मांगी. इटके जामा मस्जिद के मौलाना शमशाद और साल्वे नूरी मस्जिद के खतीब मौलाना अबुशहमा नदवी ने तकरीर के दौरान रोजे और रमजान की फजीलत पर प्रकाश डाला. कहा कि यह माह इबादत, रहमत और मगफिरत का है. इस पवित्र माह में इंसान को बुरे कर्मों से बचने की जरूरत है. मौलाना ने कहा कि रमजान सिर्फ इबादत का माह नहीं, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद का भी माह है. इधर, रमजान शुरू होते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. फल, सेवई और इफ्तार की सामग्री की दुकानें सज गयी है. शाम में बाजार में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola