लातेहार में उग्रवादियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, दो हाइवा को किया आग के हवाले, इस संगठन ने ली जिम्मेवारी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन टीपीसी ने दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने पर्चा साटकर घटना की जिम्मेवारी ली है.

विज्ञापन

चंद्रप्रकाश, लातेहार : लातेहार में उग्रवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने का काम किया है. दरअसल उग्रवादियों ने शुक्रवार की देर रात हाइवा को आग के हवाले कर दिया. जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना हेरहंज थाना थाना क्षेत्र के समीप नवादा पथ की है. उग्रवादी संगठन टीपीसी ने वारदात की जिम्मेवारी ली है. इसके साथ ही उन्होंने कड़ी चेतवानी दी है.

ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगा हुआ था हाइवा

जानकारी के मुताबिक दोनों हाइवा लातेहार जिले के हेरहंज थानाक्षेत्र के नवादा पथ पर DVC कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगा हुआ था. देर रात टीपीसी उग्रवादी संगठन के कुछ लोग वहां पर आ धमके. इसके बाद दोनों वाहनों के चालक और उपचालक को वाहन से उतारकर उसे आग के हवाले कर दिया. इससे दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शनिवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने मौके पर एक पर्चा भी बरामद किया है.

टीपीसी ने ली घटना जिम्मेवारी, दी सख्त चेतावनी

लातेहार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक पर्चा भी बरामद किया है. जिसमें टीपीसी संगठन ने घटना की जिम्मेवारी ली है. साथ ही उस पर्चे में साफ साफ लिखा है कि अगर डिवीसी टीपीसी संगठन को मैनेज किये बिना काम किया तो फौजी कार्रवाई होगी. पुलिस उस पर्चे को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज दिया है. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोगों की जले हुए वाहन को देखने के लिए भीड़ जुट गयी.

Also Read: लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने नक्सलियों को बताया विकास का बाधक , कहा-उनके रहते विकास की कल्पना बेमानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola