बिजली के खंभे से टकरायी जीप, एक घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकरायी जीप, एक घायल

एनएच-75 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मणी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में लातेहार के पतरातू निवासी तौहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

चंदवा. एनएच-75 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मणी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में लातेहार के पतरातू निवासी तौहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार वह जीप से लोहरदगा स्थित अपने ससुराल से लातेहार स्थित घर जा रहे थे. इसी दौरान ब्रह्मणी गांव के समीप तेज जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकरायी और पलट गयी. हादसे में बिजली का खंभा जमींदोज हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola