सिखने का जज्बा होना जरूरी है : कमांडेंट

Updated:
विज्ञापन
सिखने का जज्बा होना जरूरी है : कमांडेंट

सिखने का जज्बा होना जरूरी है : कमांडेंट

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में मंगलवार को 25 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण के पहले चरण में नौ युवकों को प्रशिक्षित किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि रफ्तार से गाड़ी चलाना आसान है लेकिन सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए कला की जरूरत होती है. उन्होंने युवाओं से कहा कि सीखने की कमी नहीं है, बस सीखने का जज्बा होना चाहिए. इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर युवा रोजगार से जुड़ सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर पा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वर्दी से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि उससे जुड़कर सहयोग करने की आवश्यकता है. डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि सेना द्वारा चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर युवा स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं. विभाग की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम का संचालन उप कमांडेंट राहुल त्यागी ने किया. प्रशिक्षण के दौरान ट्रैफिक नियम और संकेत, वाहन नियंत्रण, पुर्जों की जानकारी, पार्किंग और ड्राइविंग के मूल सिद्धांतों पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार ओझा, डॉ दिव्यांशु गिरी समेत कई अधिकारी और प्रशिक्षु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola