मिठाई दुकानों की जांच में मिली गड़बड़ियां, एक्सपायरी व मिलावटी सामान नष्ट

Updated:
विज्ञापन
मिठाई दुकानों की जांच में मिली गड़बड़ियां, एक्सपायरी व मिलावटी सामान नष्ट

मिठाई दुकानों की जांच में मिली गड़बड़ियां, एक्सपायरी व मिलावटी सामान नष्ट

विज्ञापन

लातेहार ़ पर्व-त्योहार को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में चंदवा प्रखंड के कई खाद्य और मिष्ठान भंडारों की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान मेसर्स श्रीराम इंटरप्राइजेज में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इंदिरा गांधी चौक स्थित राखी स्वीट्स, श्री साई स्वीट्स, मेसर्स आरव, इंडियन फास्ट फूड में बिक रहे खाद्य पदार्थ जैसे लड्डू, चटनी, जलेबी, हल्दी व रसगुल्ला की जांच की गयी. इसमें श्री साई स्वीट्स में मिलावटी हल्दी की पुष्टि होने पर उसे भी नष्ट कर दिया गया. वहीं, मेसर्स आरव इंडियन फास्ट फूड से पनीर का नमूना रासायनिक जांच के लिए लिया गया. जांच के क्रम में टोरी रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां उग्रतारा मिष्ठान भंडार और नंदनी स्वीट्स में लड्डू में अखाद्य रंगों की मिलावट पायी गयी. लगभग 100 किलो लड्डू मौके पर ही नष्ट किये गये. डॉ अख्तर ने बताया कि अखाद्य रंगों वाली मिठाइयां कैंसर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं. सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी : सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी गयी कि इस तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो. हिन्दुस्तान स्वीट्स एंड स्नैक्स को अनुज्ञप्ति के बजाय निबंधन पर दुकान चलाने को लेकर नोटिस जारी किया गया. गुणवत्ता जांच के लिए रसगुल्ला का नमूना भी लिया गया. डॉ अख्तर ने दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस लेने, साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी व बासी सामान नष्ट करने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री व अनुमोदित खाद्य रंगों का ही प्रयोग करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola