ePaper

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Updated at : 20 Sep 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम को लेकर पूर्व के निर्देशों की समीक्षा की. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई 2025 से अब तक अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण में 45 वाहन जब्त किये गये हैं. 10 प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा 70 लाख 69 हजार 151 रुपये जुर्माना वसूला गया है. मनिका अंचल अंतर्गत बालू घाट के तीन पहुंच पथों पर ट्रेंच कटिंग भी की गयी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि न्यायालय के आदेशानुसार जिले में संचालित सभी वृहत व लघु खनिज पट्टेधारी एवं अनुज्ञप्तिधारी यह सुनिश्चित करें कि खनिज लदे वाहन तिरपाल से ढककर ही परिवहन करें. बिना तिरपाल ढके वाहन पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन का एक भी मामला नहीं होना चाहिए. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, डीटीओ उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola