अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

Updated at : 06 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश

प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

गारू (लातेहार). प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पीएम-जनमन, छात्रवृति, मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, पीएम आवास व पशु शेड निर्माण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर बीडीओ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रखंड में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि व शिक्षा के क्षेत्र में प्रगतिशील कार्य करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने स्तर से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें. योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रखंड में स्वीकृत सभी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारना पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है. उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है. इस दौरान बैठक में अनुपस्थित कर्मियों को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर बीआरपी विकास प्रसाद, प्रधान सहायक ललन सिंह, एइ दिलीप कुमार, जेइ भारत पाल, एसबीआइ शाखा प्रबंधक राजबीर भगत, राजस्व कर्मचारी सुरेश उरांव, पंचायत सचिव अरविंद कुमार व विनोद कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola