ePaper

सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

Updated at : 20 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, सीट बेल्ट, हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार-प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने, स्कूली बसों की जांच करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे सुरक्षा नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार और ओवर स्पीडिंग के कारण होती है. जिसका परिणाम यह होता है कि लोग समय से पहले अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं साथ ही दूसरों के जीवन को खतरा पहुंचाते हैं. उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही नियमित वाहन जांच अभियान, पथ निर्माण विभाग को उन्होंने आवश्यकतानुसार साइनेज एवं रम्बल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया. सड़क किनारे उगे बड़ी-बड़ी झाड़ियों को हटाने के साथ ही सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन समेत पथ निर्माण विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola