ePaper

कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता व गति बनाये रखने का निर्देश

Updated at : 01 Nov 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता व गति बनाये रखने का निर्देश

कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता व गति बनाये रखने का निर्देश

विज्ञापन

बारियातू़ लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने शनिवार को प्रखंड में कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सबसे पहले डीडीसी बारिखाप गांव में डीएमएफटी फंड से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे. यहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक से केंद्र संचालन, मरीजों को मिलने वाली सुविधा व स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता व गति बनाये रखने का निर्देश दिया. साल्वे पंचायत के अलखडीहा टोला में मनरेगा योजना से निर्मित बीरेंद्र उरांव व सीता उरांव के कूप का जायजा लिया. टोंटी पंचायत के इटके गांव में विष्णुदेव उरांव के आम बागवानी का निरीक्षण किया. इसके बाद डीडीसी उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोंटी-हेसला पहुंचे. यहां पेयजल, बिजली, किचन शेड व अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली. स्कूल संचालन में जरूरी दिशा-निर्देश दिये. अबुआ आवास लाभुकों का कराया गृह प्रवेश : इस दौरान डीडीसी ने बारिखाप गांव में अबुआ आवास योजना के तीन लाभुकों का गृह प्रवेश कराया. नये आवास में प्रवेश की शुभकामना दी. कहा कि यह योजना गरीब व बेघर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है. इसके बाद उन्होंने कर्मियों के साथ बैठक की. विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली. विकास कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी. मौके पर बीडीओ, सीओ कोकिला कुमारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola