हर नागरिक को स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करें

Updated:
विज्ञापन
हर नागरिक को स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करें

हर नागरिक को स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करें

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं. उनका आत्मनिर्भरता का हवन देश भर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है. प्रधानमंत्री द्वारा नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाया जाये और उन्हें उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाये. उन्होंने कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हमें उत्सव के दौरान स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा. दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समिति के साथ समन्वय बनाकर पूजा पंडाल में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है. इसमें आत्मनिर्भरता संदेश वाले बैनर, स्टैंड का प्रयोग तथा पूजा पंडाल के समीप स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाना शामिल है. इस दौरान राजेंद्र प्रसाद शौंडिक व अयोध्या प्रसाद को अंगवस्त्र तथा पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, संतोष यादव, रेणु देवी, रामदेव सिंह, पंकज यादव, छोटू राजा, अमलेश कुमार सिंह, कौशल किशोर प्रसाद, आशा देवी, प्रमोद कुमार, विवेक चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, लव कुमार सिंह, संजय जायसवाल, शिवमंगल सिंह, अनिल सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश कुमार, पिंटू रजक, संदीप उरांव व वंशी यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola