लातेहार सहित कई इलाकों में धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी.
हेडिंग… जिला को विकास के उच्च स्तर पर ले जाने के प्रशासन प्रयास तसवीर-16 लेट-1 निरीक्षण करते अधिकारी लातेहार. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गयी. इससे पहले उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परेड का निरीक्षण किया. मौके पर उपायुक्त ने सभी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हम भारतवासी स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे है. यह अवसर है उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया. उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. उपायुक्त ने आगे कहा कि लातेहार जिला के बूढ़ाघाघ जलप्रपात, पर्वतों की रानी नेतरहाट, पुरानी धरोहरों में पलामू किला, बेतला नेशनल पार्क व हरी-भरी वादियों और संगीतमयी झरनों के लिए विख्यात है. यह जिला देश एवं राज्य के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. लातेहार जिला प्रकृति की गोद में बसा है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला प्रशासन आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत् प्रयत्नशील है. जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, डीफओ प्रवेश अग्रवाल, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीएम अजय कुमार रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, डीइओ प्रिंस कुमार, डीएसइ गौतम साहू, डीएसओ रश्मि लकड़ा, अलका हेंब्रम, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, हरिशंकर यादव, आफताब आलम, पंकज तिवारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




