बालूमाथ में अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, चालक फरार

बालूमाथ के मगध कोलियरी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 31 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त किया है। चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बालूमाथ: प्रखंड क्षेत्र के मगध कोलियरी क्षेत्र से पुलिस ने अवैध कोयला लदे एक हाइवा को जब्त किया है. हाइवा (जेएच16एफ-1434) में करीब 31 टन कोयला लदा हुआ था. इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मगध कोलियरी क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला लदा हाइवा निकलने वाला है.

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मगध कोलियरी क्षेत्र में उक्त हाइवा को पकड़ लिया. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया.

जांच के दौरान हाइवा से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिला. पुलिस ने इस मामले में बालूमाथ थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola