गर्व है कि बेटा देश की सेवा कर रहा है : अफरोजी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गर्व है कि बेटा देश की सेवा कर रहा है : अफरोजी

प्रखंड के सेरक पंचायत के एरूद जैसे छोटे गांव से निकलकर आशिक खान के पुत्र उस्मान खान भारतीय फौज में सेवा दे रहे हैं.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के सेरक पंचायत के एरूद जैसे छोटे गांव से निकलकर आशिक खान के पुत्र उस्मान खान भारतीय फौज में सेवा दे रहे हैं. बेटे के इस कार्य से मां का सीना गर्व से फुल रहा है. मां अफरोजी खातून ने कहा कि मुझे बेटे पर गर्व है कि वह फौज में है. देश की सेवा में तत्पर है. उनका बेटा बॉर्डर पर तैनात है. देश की सेवा में अपने बेटे को भेजकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. पत्नी जहांआरा खातून ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है. हमारे सैनिकों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है. आतंकियों के गलत इरादों को ढेर कर दिया है. सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई भी दी. साथ ही पाकिस्तान को आगे भी मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola