मोमबत्ती से घर में लगी आग, दो बच्चे झूलसे

प्रखंड मुख्यालय में स्थित खुशी होटल के संचालक अमित कुमार के घर में सोमवार की देर रात मोमबत्ती से आग लग गयी. इस घटना में उनके दो बच्चे हंसराज व खुशी रानी झुलस गये.
बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय में स्थित खुशी होटल के संचालक अमित कुमार के घर में सोमवार की देर रात मोमबत्ती से आग लग गयी. इस घटना में उनके दो बच्चे हंसराज व खुशी रानी झुलस गये. परिजनों ने घायल अवस्था में दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त होटल में पति-पत्नी थे, जबकि दोनों बच्चे घर में सो रहे थे. सोमवार की रात बिजली नहीं रहने के कारण दोनों बच्चे मोमबत्ती जलाकर सो गये. इसी बीच मोमबत्ती से फोटो फ्रेम मेें आग लग गयी. इसके बाद आग पूरे घर में फैल गयी. दोनों बच्चे इस दौरान झुलसने लगे. नींद खुलते ही दोनों बाहर भागे और शोर मचाया. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया. अमित कुमार ने बताया कि इस आगजनी में उसे नकद समेत कुल एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




