ePaper

स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है : पूनम देवी

Updated at : 18 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है : पूनम देवी

स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है : पूनम देवी

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार, अपर समाहर्ता रामा रविदास व सिविल सर्जन डाॅ राजमोहन खलखो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं में जागरूकता, पोषण की स्थिति सुधारना, नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है. स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इसका मूल उद्देश्य है. डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक संचालित किया जायेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर चिकित्सीय सुविधा प्रदान करना है. इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ माहवारी स्वच्छता और मातृत्व से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श देगीं. सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की जरूरत है क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण कर सकती है. कार्यक्रम में मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. इस मौके पर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया. मौके एसीएमओ डाॅ शोभना, चिकित्सा प्रभारी डाॅ धर्मशीला चौधरी के अलावा कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, जनप्रतिनिधि, सेविका, सहायिका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola