स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है : सुमित कुमार झा

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है : सुमित कुमार झा
चंदवा़ केंद्र सरकार की पहल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निर्देश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा. उद्घाटन समारोह में सीओ सुमित कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) विजय दुबे, स्वास्थ्य सहिया नगीना देवी, डॉ प्रकाश बड़ाइक, डॉ मनोज कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद थे. सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सीओ ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है, जिससे परिवार और समाज मजबूत बनता है. विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि इस अभियान से ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा. डॉ मनोज कुमार ने पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, एनीमिया की पहचान, किशोरियों के लिए पोषण जागरूकता, स्तनपान और परिवार नियोजन पर जानकारी दी. गुरुवार को सीएचसी और सभी 16 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में कुल 613 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में बीपीएम अमित कुमार सिंह, स्वास्थ्य कर्मी आभा कुमारी, प्रवीण कुमार, त्रिलोकी सिंह, सुमित कुमार, बीरबल भगत, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




