भंडारा के साथ मना हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

Updated at : 09 Mar 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
भंडारा के साथ मना हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

शहर के राजहार मुहल्ला में पंचमुखी हनुमान मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव भंडारा के साथ रविवार को संपन्न हो गया. इससे पहले मंदिर परिसर में नौ कन्याओं का पूजन के साथ भोजन कराया गया.

विज्ञापन

लातेहार. शहर के राजहार मुहल्ला में पंचमुखी हनुमान मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव भंडारा के साथ रविवार को संपन्न हो गया. इससे पहले मंदिर परिसर में नौ कन्याओं का पूजन के साथ भोजन कराया गया. मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है. भाईचारा व सदभाव का वातावरण तैयार होता है. उन्होंने कहा कि लातेहार एक धर्मपरायण जगह है. यहां के लोग एक-दूसरे से पर्व व त्योहार को मिलजुल कर मनाते हैं. इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. बतौर मुख्य यजमान कृष्णा पासवान व उनकी पत्नी रीना देवी मौजूद थी. भंडारा में लातेहार विधायक प्रकाश राम ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने किया. भंडारा में आसपस के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. भंडारा के साथ ही शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के नौवें वार्षिक उत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया. ज्ञात हो कि सात मार्च को कलशयात्रा के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ था. आठ मार्च को वेदी पूजन किया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद उर्फ चामू प्रसाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, डॉ भोला, नारायण प्रसाद, काशी साव, अमरेश प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनीत कुमार मधुकर, उपेंद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, खुशी दयाल प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद, राहुल आरपीडी, रंजीत कुमार व चिंटू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola