प्रेस प्रसंग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
प्रेस प्रसंग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल

प्रेस प्रसंग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप पंचायत के असनाही गांव के बरजमुआ टोला निवासी सबिता कुमारी (20 वर्ष) पिता रामबीर गंझू का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला. घटना शुक्रवार शाम की है. सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम शव को जब्त कर लिया था. शनिवार की सुबह शव के अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया था. घटना के संबंध में जानकारी मिली कि सबिता कुमारी पिछले 31 दिसंबर से घर से गायब थी. परिजन उसकी खोजबिन कर रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की शाम गांव से कुछ दूर जंगल में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर झूलता देखा. इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद मामले की जानकारी चंदवा पुलिस को हुई. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार के निर्देश के बाद पुअनि अजीत कुमार व राधेश्याम सिंह की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस की माने तो जांच-पड़ताल के क्रम में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस के अनुसार सबिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही सतीश गंझू नामक युवक से चल रहा था. सतीश ने उसके साथ शादी का वादा भी किया था, पर वह लगातार शादी से टाल-मटोल व आनाकानी कर रहा था. मृतका को शक हुआ कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, इसी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ सबिता के मोबाइल में भी उसके अंतिम दिन संबंधी स्टेटस लगा था. मामले में पुलिस ने चंदवा थाना में कांड संख्या 02/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी सतीश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola