सरस्वती शिशु मंदिर बाल संसद का गठन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर बाल संसद का गठन

शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद गठन के बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

विज्ञापन

लातेहार. शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद गठन के बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इसी अध्यक्षता विद्यालय के सचिव विवेक कुमार गुप्ता ने की. विद्यालय के प्राचार्य राजबल्लभ शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. विद्यालय के बच्चों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया. फिजा परवीन अध्यक्ष, स्वीटी कुमारी उपाध्यक्ष, सृष्टि कुमारी सचिव, विधि कुमारी सह-सचिव, शिवम कुमार सेनापति, विकास कुमार सह सेनापति चुने गये. शीतल साहू व लक्ष्मी कुमारी को वंदना, आकांक्षा कुमारी व तनु कुमारी को अनुशासन, सागर कुमार व राधिका कुमारी को स्वच्छता, सारिया तासीन व साक्षी कुमारी को चिकित्सा का दायित्व सौंपा गया. मौके पर किशोर भारती के प्रमुख धीरजन राम, बालभारती के आचार्य विनय कुमार विश्वकर्मा, शिशु एवं कन्या भारती के आचार्य ज्योती देवी को दायित्व सौंपा गया. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola