दो सड़क हादसे में पांच घायल, चार की स्थिति गंभीर

चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें चार की स्थिति गंभीर है.
चंदवा. चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें चार की स्थिति गंभीर है. चारों घायलों को रिम्स रेफर किया गया है. पहली घटना शुक्रवार की देर शाम घटी. यहां एनएच-99 स्थित हिसरी गांव के समीप एक बाइक (जेएच-08डी-7400) आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गयी. इस हादसे में चकला पुरनाटोली निवासी बाइक सवार सिकेंद्र तुरी (पिता-लोचन तुरी), बबलू तुरी (पिता-दिलीप तुरी) व जीतन मुंडा (पिता-महावीर मुंडा) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से तीनों सो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. चंदवा पुलिस ने बाइक व ट्रेलर को कब्जे में ले लिया. दूसरी घटना चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज पथ पर लोहरसी गांव स्थित तेतरटोली के समीप घटी. यहां अज्ञात वाहन से चकमा खाने के बाद बाइक सवार मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग निवासी प्रमोद गंझू (पिता-जगदीश गंझू) अनियंत्रित होकर गिर गया. वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक को हल्की चोट आयी है. प्रमोद गंझू को भी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




