राजमिस्त्री के घर में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

थाना क्षेत्र के बालू ग्राम में शुक्रवार को अलिम मियां नामक व्यक्ति के खपरैल घर में आग लग गयी. वह पेशे से राजमिस्त्री है.
बालूमाथ. थाना क्षेत्र के बालू ग्राम में शुक्रवार को अलिम मियां नामक व्यक्ति के खपरैल घर में आग लग गयी. वह पेशे से राजमिस्त्री है. आग लगने के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. अलीम मियां की पत्नी रुखसाना खातून ने बताया कि पति राजमिस्त्री का काम करने लातेहार गये हैं. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है. घर में चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. आग लगने से अनाज, कपड़े, जेवर, बर्तन, 30 हजार रुपये नकद समेत डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गया. आग की चपेट में आने से खलिहान में रखे सौ बोझा सरसों भी जलकर नष्ट हो गया. सूचना के बाद ग्रामीण जुटे, लेकिन तब तक घर जलकर खाक हो चुका था. पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










