मोबाइल दुकान में लगी आग, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लगी आग, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

मोबाइल दुकान में लगी आग, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड मुख्यालय के सरोज नगर मोहल्ले में संचालित छोटू मोबाइल दुकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी. इस हादसे में दुकान और घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. परिजनों के अनुसार, दुकान के पीछे गैस पर खाना बन रहा था, तभी पाइप लीकेज के कारण आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया और लपटें तेजी से फैल गयीं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित परिवार काफी गरीब है और इसी दुकान से अपना जीविकोपार्जन करता है. उपप्रमुख ने सीओ सुमित कुमार झा से बात की और आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की एक महिला ने स्थानीय थाना में यौन शोषण को लेकर आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी शामू अंसारी उर्फ सोनू (पिता सहाबुद्दीन अंसारी) (बोदा, चंदवा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि आरोपी शामू उसे डरा-धमका कर पिछले कई दिनों से उसका शोषण कर रहा था. कुछ बोलने पर हमेशा जान से मारने की धमकी देता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola