गैस वितरण में पारदर्शिता व समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें

Published by :Akarsh Aniket
Published at :17 Apr 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
गैस वितरण में पारदर्शिता व समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें

अनियमितता या शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन

अनियमितता या शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

लातेहार. समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी बनाना था. उप विकास आयुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाये जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन, लंबित आपूर्ति तथा होम डिलीवरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं की जांच कराने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करायी जाये. किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निर्धारित दरों का पालन करने तथा शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये. बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके. बैठक में कई पदाधिकारी व सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola