धान आधिप्राप्ति कार्य में लापरवाही न बरतें : डीडीसी
Published by :Akarsh Aniket
Published at :17 Apr 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन

धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
लातेहार. जिले में धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में धान अधिप्राप्ति की वर्तमान प्रगति, क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली, किसानों से धान खरीद की स्थिति व भुगतान प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने, पारदर्शिता बनाये रखने एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष बल दिया. साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिये गये. खाद्य सुरक्षा के तहत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने राशन वितरण में नियमितता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने सभी जन वितरण दुकानदारों को निर्धारित मात्रा व गुणवत्ता के अनुरूप खाद्यान्न वितरण करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




