मेडिकल दुकानों में छापेमारी, प्रतिबंधित दवा जब्त

मेडिकल दुकानों में छापेमारी, प्रतिबंधित दवा जब्त
महुआडांड़. प्रखंड में प्रतिबंधित दवाइयों की लगातार बिक्री की शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई मेडिकल दुकानों में छापेमारी की. यह कार्रवाई ड्रग्स इंस्पेक्टर पूनम तिर्की के नेतृत्व में की गयी. छापेमारी के दौरान प्रसाद मेडिकल, राजश्री मेडिकल और किरण मेडिकल समेत अन्य दुकानों की गहन जांच की गयी. अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई संदिग्ध एवं प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया गया. छापामारी अभियान में पुअनि बंधन तिर्की सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




