खेलो इंडिया में हिस्सा लेनेवाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया में हिस्सा लेनेवाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन

वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र की अनुष्का कुमारी और आभा कुमारी पटना में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल वॉलीबॉल खेल में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर लातेहार वापस लौटी.

विज्ञापन

लातेहार. जिला के डे-बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र की दो खिलाड़ी अनुष्का कुमारी और आभा कुमारी पटना में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल वॉलीबॉल खेल में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर लातेहार वापस लौटी. वापस लौटने पर खिलाड़ियों ने जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार से आशीर्वाद लिया. खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को मिठाइयां खिलाकर आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेहतर करें. किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो, तो सीधे संपर्क करें. खेलो इंडिया नेशनल में जिले के खिलाड़ियों का भाग लेना बड़ी उपलब्धि है. मौके पर जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा व एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola